फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीप फ्रीजर में शव : 17 दिन से रखे शव का विधायक ने लिया संज्ञान, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Fri, 20 Aug 2021 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में कूरेभार क्षेत्र के सरैया मझौवा के सूबेदार पाठक का पुरवा निवासी शिव प्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। उनका बड़े बेटा शिवांक की एक अगस्त को दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
शिव प्रसाद व शिवांक और डीप फ्रीजर में रखा शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को भाजपा विधायक ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कूरेभार क्षेत्र के सरैया मझौवा के सूबेदार पाठक का पुरवा निवासी शिव प्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। उनका बड़े बेटा शिवांक की एक अगस्त को दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक मौत से कुछ दिनों पहले ही शिवांक ने अपने छोटे भाई इशांक को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। बेटे की मौत की सूचना रिटायर्ड सूबेदार शिव प्रसाद पाठक के दामाद ने दी तो वे अपने छोटे बेटे इशांक के साथ दिल्ली पहुंचे और बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर एसएचओ बेगमपुर दिल्ली को दिया, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था।

इसके बाद उन्हें शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद सौंप दिया गया था। वे शव लेकर तीन अगस्त को गांव चले आए और डीप फ्रीजर में रखकर दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस व प्रशासन से निराश होने के बाद उन्होंने दीवानी न्यायालय में शरण ली थी। उन्होंने मृतक की पत्नी व पार्टनर पर हत्या का केस दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। बुधवार को सीजेएम किरण गौड़ ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मेडिकल टीम गठित कर पुन: पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला जज की कोर्ट में करेंगे अपील
रिटायर्ड सूबेदार शिव प्रसाद पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने हार नहीं माना है। बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए जिला जज की कोर्ट में अपील करेंगे। सीजेएम कोर्ट से खारिज की गई अर्जी की नकल अधिवक्ता जयंत मिश्र के माध्यम से निकलवा रहे हैं। नकल की कॉपी मिलते ही जिला जज की कोर्ट में चुनौती देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें