फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कलवारी बांध के पास रेल ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया। मृतक की पहचान क्षेत्र के भेलारा गांव निवासी बृजेश कुमार (26) के रूप में की गई। बृजेश बृहस्पतिवार की भोर घर से निकला था।
विज्ञापन

काफी देर वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों को संदेह हुआ। इसी बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजरे वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर कलवारी बांध के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि 27 मई को बृजेेश शादी तय थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बृजेश के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें