फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16 घंटे बाद हुआ ट्रैक्टर चालक के शव का किया अंतिम संस्कार

Thu, 19 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 चांदा के घूरीपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
चांदा। घूरीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अमन गौतम के शव का अंतिम संस्कार 16 घंटे बाद आखिरकार बुधवार सुबह धोपाप घाट पर कर दिया गया। मंगलवार शाम चार बजे मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या के खुलासे की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। बुधवार सुबह घर पहुंचे सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर और तहसीलदार लंभुआ सत्यराज के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

अमन गौतम का शव सोमवार सुबह घूरीपुर गांव के सामुदायिक प्रसाधन के पीछे स्थित छप्पर के नीचे मिला था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार देर शाम मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
बुधवार सुबह तहसीलदार लंभुआ सत्यराज व सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर परिजनों को समझाने पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विषैला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें