फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संजय सिंह के मुकदमे में अंतिम बहस पूरी, 24 को आएगा फैसला

Thu, 19 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ दर्ज आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से अंतिम बहस की गई। अदालत ने फैसले के लिए 24 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2021 में बंधुआ कला थाने में दर्ज किया गया था। संजय सिंह समेत 13 लोगों पर आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी। शेष 12 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रही। बुधवार को अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बचाव और अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलें पेश कीं। अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुनाने के लिए 24 नवंबर की तारीख तय कर दी।
सभा के लिए अनुमति नहीं लेने का था आरोप
13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि संजय सिंह हसनपुर गांव में आम आदमी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे थे। सभा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। प्राथमिकी में दावा किया गया था कि कार्यक्रम में करीब 50 से 60 लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोप लगाया था कि सभा के आयोजन से कोविड-19 महामारी से संबंधित नियमों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। इस मामले में पुलिस ने संजय सिंह सहित 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें