फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस की सुरक्षा में बांटी डीएपी, किसानों की लगी भीड़

Sat, 09 Nov 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। गेहूं, सरसों, आलू सहित अन्य फसलों की बोआई शुरू होते ही समितियों पर डीएपी की कमी हो गई। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को समिति पर खाद बंटने की सूचना पर किसानों की भीड़ लग गई। सचिव ने पुलिस बुलाकर उनकी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

रबी की फसलों की बोआई शुरू होते किसानों को डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को मायंग की साधन सहकारी समिति पर डीएपी लेने के लिए सुबह से किसानों लंबी कतार लग गई। समिति के सचिव को पुलिस बुलानी पड़ी। दो राजस्व कर्मी और नायब तहसीलदार गुलाब सिंह देखरेख करते रहे।
एक-एक बोरी के लिए भटक रहे किसान
किसान जय प्रकाश सिंह ने बताया कि समितियों पर डीएपी की किल्लत चल रही है। किसान नन्हकऊ यादव ने आरोप लगाया कि किसी को 10 तो किसी को 15 बोरी डीएपी दी जा रही है। छोटे किसानों को एक बोरी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। किसान जितेंद्र साहू ने कहा कि उन्हें 10 बोरी के सापेक्ष सिर्फ एक बोरी डीएपी मिली है। किसान तेज बहादुर ने बताया कि सुबह से बिना खाए-पिए दिन भर लाइन में लगने के बाद किसी तरह एक बोरी डीएपी मिली।
विज्ञापन


जल्द समितियों पर आएगी डीएपी
एडीओ कोऑपरेटिव प्रभात सिंह ने बताया कि डिमांड के मुताबिक समितियों पर डीएपी भेज दी गई है। शुक्रवार को 200 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। जल्द ही समितियों पर डीएपी की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें