फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में डांडिया की धूम

Sun, 18 Oct 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पर्व पर कसौंधन नारी चेतना सेवा संस्थान की ओर से डाकखाने चौराहे पर गरबा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में  महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लेकर डांडिया नृत्य का आनंद उठाया।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व पर जिले में विविध कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

 इसी कड़ी में शनिवार की देर शाम शहर के डाकखाने चौराहे पर गरबा एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर नृत्य किया। बच्चे भी महिलाओं के साथ गीतों की धुनों पर अठखेलियां करते नजर आए। श्री कसौंधन नारी चेतना सेवा संस्थान की पदाधिकारियों ने नारी शक्ति को समाज में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन गोमती कसौंधन ने किया। इस मौके पर रीता, रजनी, रंजना, सुनीता, संतोष, नीलम, प्रीति, ममता, पूनम, श्रीति, कंचन, कुसुम, निशा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें