फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुकान में सिलिंडर फटा, लगी आग

Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर के दरियापुर मोहल्ले में चाय की दुकान में रेस्क्यू करते अ​ग्निशमनकर्मी। स्रोत- अ​​ग्निशमन व
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर मोहल्ले में शनिवार तड़के करीब चार बजे शिव प्रसाद वर्मा की चाय व पान की दुकान में रखा एक सिलिंडर फट गया। जिससे दुकान की छत उड़ गई। तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकले। दुकान से आग की लपटें निकल रही थी। फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाद में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दुकान का सारा सामान जलने लगा। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्ष दर्शियोंं के मुताबिक दुकान बाहर से बंद थी। दुकान संचालक शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह उन्हें दुकान में आग लगने व सिलिंडर फटने के बारे में पता चला।
हादसे के दौरान दुकान में रखा फर्नीचर, बिस्किट, नमकीन व अन्य कई सामान जलकर राख हो गए। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। आसपास माैजूद लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि दुकान में दो घरेलू सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन

एक ही सिलिंडर फटा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। प्रथम दृष्टया बिजली के तारों में हुई शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल, प्रकरण की विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें