फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी : दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया

Mon, 16 Dec 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर स्थित ओमनगर स्थित गोपाल पब्लिक स्कूल में रविवार को हुई सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि 60 हजार रुपये लेकर वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। विद्यालय प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को दूसरे दिन जिले में 12 केंद्रों पर सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। शहर के ओमनगर स्थित गोपाल पब्लिक स्कूल में तकनीकी जांच टीम ने परीक्षार्थियों की जांच शुरू की। जांच में प्रयागराज के तेलियरगंज मेंहदौरी निवासी परीक्षार्थी आदित्य मिश्र के प्रवेश पत्र समेत अन्य आईडी की जांच की। जांच में पता चला कि आदित्य मिश्र के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। उसके पास से फर्जी पैन कार्ड मिलते ही जांच टीम सतर्क हो गई।

पूछताछ में अपनी पहचान गौरव कुमार सिंह निवासी इंद्रपुर छीड़ी थाना शादीयाबाद, जिला गाजीपुर के रूप में बताई। पूछताछ में गौरव सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी। उसने आदित्य मिश्र के स्थान पर परीक्षा देने के लिए 60 हजार रुपये लिए थे। फर्जी कार्ड से स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा था। विद्यालय प्रधानाचार्य रजनीश श्रीवास्तव ने प्रकरण की जानकारी कोतवाली नगर पुुलिस को दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें