फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर पीरो सरैया गांव के पास रविवार सुबह बाइक से पिता के साथ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) देने जा रही छात्रा की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को धनपतगंज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र धनपतगंज के सुख बड़ेरी मजरे रघुवीर का पुरवा निवासी राम अंजोर उर्फ कुबरी (55) रविवार को अपनी पुत्री अमिता (23) को सीटेट परीक्षा दिलाने बाइक से सुल्तानपुर ले जा रहे थे। पीरो सरैया गांव के पास ट्रेलर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
दुर्घटना में राम अंजोर व उनकी पुत्री अमिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अंतिमा की मौके पर ही मौत हो गई। राम अंजोर को ग्रामीणों ने धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी हालत गंभीर बनी है। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें