फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान

Sun, 10 Apr 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। एसजीपीजीआई लखनऊ एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम की ओर से छात्र-छात्राओं का रक्त संरक्षित किया गया।
विज्ञापन



केएनआईटी में हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के समूह 'दृष्टिकोण' के संयोजन में आयोजित शिविर का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. रघुराज सिंह एवं दृष्टिकोण के समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह ने किया।

शिविर में 120 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर अपने संस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रक्तदान करने का कीर्तिमान बनाया। सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुए रक्तदान का सिलसिला अपराह्न दो बजे तक चलता रहा। एसजीपीजीआई की मोबाइल बस सेवा द्वारा रक्त एकत्रित कर संरक्षित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एएस पांडेय ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें