भदैंया (सुल्तानपुर)। भारत-पाक के बीच तनाव कम होने के बाद सीआरपीएफ जवान घर लौटे, तो उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। भदैंया के भरथीपुर निवासी जितेंद्र मिश्र उर्फ भारत सीआरपीएफ में एएसआई हैं। वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर में तैनाती है।
विज्ञापन
पहलगाम हमले के बाद इनकी ड्यूटी सियाचिन में लगाई गई थी। सरकार ने तनाव कम होने पर जवानों को घर जाने की अनुमति दी, तो वे रविवार को गांव लौटे। गांव में जोरदार अभिनंदन किया गया। पयागीपुर, हनुमानगंज बाजार, कामतागंज में लोगों ने भारत माता की जय व भारतीय सेना के जयकारे लगाए।