फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भीषण गर्मी और उमस से बुरा हाल

Mon, 19 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गर्मी से लोग बेहाल रहे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेज गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक व्याकुल हो उठे हैं। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने और गर्म हवा चलने का सिलसिला जारी रहेगा। दोपहर होते-होते सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। बिजली की कटौती चरम पर पहुंचने से लोगों की रातों की नींद गायब हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

किसान कर रहे बारिश का इंतजार
सुल्तानपुर। धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। निजी नलकूपों के सहारे जिले के कई किसानों ने अगेती धान की नर्सरी भी डाल दी है। वहीं, खेत की जोताई कराने के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान रामकीरत मिश्र, रामपाल सिंह और राम प्यारे वर्मा ने बताया कि धान की नर्सरी डाल दी गई है। यदि बारिश हो जाए तो खेत में नमी आ जाएगी और खरपतवार समाप्त करने के लिए जोताई कराना जरूरी है। ताकि समय से खेत में धान की रोपाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें