फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Sat, 07 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक में बकरीद के लिए सेवईं खरीदते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। जिले में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर समेत ग्रामीण अंचल में लोगों ने नए कपड़े, सेवईं आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

बकरीद पर शुक्रवार को बाजार गुलजार रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजाराें में रौनक रही। मेहमानों को खिलाने के लिए लोगों ने पत्तल-दोना, गिलास, चम्मच आदि की खरीदारी की। ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कुर्ता-पाजामा, टोपी की खरीद की गई। जिले में बकरा मंडी नहीं लगने से लोगों ने कुर्बानी के लिए एक-दूसरे से जानकारी कर बकरों की खरीदारी की।

अमन और शांति के साथ मनाएं बकरीद

शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि शनिवार को ईदगाह में सुबह 7:30 बजे बकरीद की नमाज होगी। उधर, हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने बताया कि जामा मस्जिद अमहट में सुबह 9:00 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि अमन और शांति के साथ बकरीद मनाएं।
विज्ञापन


शांति के साथ मनाएं कुर्बानी का त्योहार

मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. उस्मान कासमी ने मुस्लिम समुदाय से शांति, सौहार्द्र और नियमों का पालन करते हुए बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की है। कहा कि कुर्बानी घरों या बंद स्थानों पर ही की जाए। किसी की धार्मिक भावना आहत न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें