फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महानगर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, सीटें फुल

Mon, 16 Dec 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जनरल डिब्बे में बैठे यात्री
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर स्टेशन से होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच की सीटें बुक हो चुकी हैं। कन्फर्म सीट को लेकर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को सद्भावना, श्रमजीवी, सुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटे नहीं हैं। जबकि अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक को जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 171 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सोमवार को 52 वेटिंग है। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 41 वेटिंग है। गाजीपुर से आनंदविहार को जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 89 वेटिंग है। अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक को जाने वाली तुलसी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सोमवार को 171 वेटिंग चल रही है।
सुल्तानपुर स्टेशन से बनकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली सुल्तानपुर अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 185 वेटिंग है। आरक्षण केंद्र पर रविवार को तत्काल टिकट लेने पहुंचे कई यात्रियों ने परेशानी बताई। कहा कि उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिला। कादीपुर के राजेश ने बताया कि उन्हें सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक जाना है। तुलसी व सुल्तानपुर एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। कूरेभार के दीन दयाल ने बताया कि नई दिल्ली जाना है। श्रमजीवी एक्सप्रेस में सोमवार को तत्काल टिकट लेना था। वह भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए यात्री परेशान हो रहे हैं। सहालग की वजह से भी लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ चल रही है।
जनरल कोच में खचाखच भीड़
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से रविवार को बनकर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस के जनरल कोच में रविवार दोपहर करीब तीन बजे ही खचाखच भीड़ हो गई। सीटें फुल होने के बाद यात्री कोच खड़े दिखे। स्लीपर कोच में भी सीटें फुल रहीं। यात्रियों ने बताया कि गंतव्य तक जाने के लिए सीट को लेकर परेशानी हो रही है। वाराणसी से बनकर जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस दोपहर 03:14 बजे सुुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। बल्दीराय के पारा निवासी रोहित ने बताया कि उन्हें जम्मू जाना है। शनिवार को तत्काल टिकट नहीं मिला तो अब जनरल टिकट लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें