फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक का कत्ल

Sun, 01 Nov 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की लालच में एक युवक की अपहरण कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह परिवारीजनों ने कोतवाली नगर में हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने युवक की हत्या किए जाने की बात कुबूल की है। पुलिस युवक के शव की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया निवासी अतीक शेख कुड़वार नाका के पास कॉपी-किताब की दुकान करते हैं। बीते शुक्रवार को अतीक शेख का बड़ा बेटा कासिफ (30) अचानक घर से लापता हो गया। अतीक ने बेटे की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवारीजनों को संदेह था कि कासिफ का अपहरण किया गया है। रविवार को परिवारीजन मोहल्ले वालों के साथ कोतवाली पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने पीड़ित परिवार को समझाया-बुझाया। फिर पुलिस ने कासिफ के पिता की तहरीर पर फहीम, गुड्डू व सोनू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गुड्डू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस की पूछताछ में गुड्डू व सोनू ने कासिफ का अपहरण कर हत्या किए जाने की बात कुबूल कर ली है। गुड्डू की मानें तो कासिफ की हत्या पांच लाख रुपये की लालच में की गई है।  कासिब के भाई कल्लू के 12 वर्षीय बेटे से करीब एक माह पूर्व गुड्डू व फहीम ने दो लाख रुपये बहला-फुसलाकर ले लिया था।
विज्ञापन


बेटे ने गुड्डू व फहीम को घर में पांच लाख रुपये रखे होने की जानकारी दी थी। अपहर्ताओं को भरोसा था कि कासिफ के अपहरण के बाद खोजबीन के बहाने उसके घर में जाने का मौका मिलेगा, तब वे पांच लाख रुपये लेकर चंपत हो जाएंगे। कासिफ की हत्या के बाद शव जिले से बाहर फेंका गया है। पुलिस शव की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें