फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग,14 जख्मी

Sun, 01 Nov 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 11 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव का फैसला आते ही हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी के समथकों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। देर शाम दूसरे पक्ष ने भी हमलावरों पर धावा बोलकर पांच लोगों की पिटाई कर दी। गांव में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी किया गया। डीएम व एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 धरसौली से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गांव के ही महेंद्र सिंह और सूरज सिंह आमने-सामने थे। रविवार को मोतिगरपुर ब्लॉक पर मतगणना के बाद महेंद्र सिंह ने सूरज सिंह को दो सौ मतों से हरा दिया। इसकी सूचना जैसे ही धरसौली गांव पहुंची तो सूरज सिंह के समर्थकों ने  लाठी-डंडा लेकर गांव के ही बद्री प्रसाद, पत्नी हेमलता, जैसराज पाल,  संतराम, बद्री नारायण, लूकी नारायण, प्रताप पांडेय, करिया और दयाशंकर को  दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अनुराग, संदीप, अंकुर, दीपाल, हरिशंकर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। देर शाम महेंद्र सिंह के पक्ष ने धरसौली गांव में सूरज सिंह के समर्थकों पर हमला बोल दिया। मारपीट में रवि सिंह, इंद्रेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह व उत्तम सिंह घायल हुए हैं।

 हमलावरों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए असलहों से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना पाते ही डीएम एसराज लिंगम, पुलिस अधीक्षक विनय यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मारपीट में घायल लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें