फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या शव रख कर प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर  (सुल्तानपुर)। बिरधौरा गांव में नाली के विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को गांव के बाहर तालाब में फेंक कर फरार हो गए। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम  के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। एएसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिरधौरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्र (24) पुत्र श्याम बिहारी मिश्र का गांव के ही राम अचल से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम दुर्गा प्रसाद मिश्र खेत गया था। रात करीब आठ बजे तक दुर्गा प्रसाद घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान गांव के बाहर  स्थित तालाब में दुर्गा प्रसाद का शव पाया गया। दुर्गा का हाथ जला था और शरीर पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे।

 दुर्गा की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद रात में ही पुलिस अधीक्षक सोनिया  सिंह, एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना जांच के  लिए लिया। मृतक के भाई काली प्रसाद  मिश्र की तहरीर पर राम अचल, राम अवध, राकेश, बबलू, भरत भूषण यादव व क्रांति  देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर बाद शव लेकर घर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के समीप पारा बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया।  करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें