फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के भाई का कोर्ट में सरेंडर

Mon, 04 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी मैनुद्दीन हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर के भाई ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने पूर्व सांसद के भाई को 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामला कोतवाली नगर के ग्राम पूरे बेंचू पांचोपीरन से जुड़ा है।
विज्ञापन



गांव निवासी हाजी मैनुद्दीन की चुनावी रंजिश को लेकर गांव में ही 14 दिसंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज लोगों ने पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खां के मकान व हॉस्टल पर धावा बोलकर आग लगा दी थी। उग्र लोगों ने पूर्व सांसद के दो चार पहिया व एक मोपेड को भी आग के हवाले कर दिया था। मामले में पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी खां, भाइयों सोनू उर्फ रिजवान, फुरकान व सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

 पुलिस ने दूसरे दिन पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी खां व भाई सोनू उर्फ रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पूर्व सांसद के भाई फुरकान एक अन्य आपराधिक मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे। इसी मामले में नामजद पूर्व सांसद के भाई सलमान ने सोमवार को सीजेएम विजय कुमार आजाद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम ने आरोपी सलमान को 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।     
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी रिमांड पर हुई सुनवाई
सुल्तानपुर। हाजी मैनुद्दीन हत्याकांड के मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व सासंद मोहम्मद ताहिर खां के भाई फुरकान को पुलिस ने सोमवार सीजेएम कोर्ट में पेश किया। आरोपी फुरकान को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए विवेचक की कोर्ट में दी गई अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई के समय नगर कोतवाल वीपी सिंह, एसआई महबूब आलम भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें