फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक अफसर चला रहा था सेक्स रैकेट

Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने बैंक के रिटायर्ड अफसर समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई दो युवतियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। घटना में शामिल आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार की दोपहर सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि शहर से सटे पयागीपुर इलाके में कई महीनों से सेक्स रैकेट चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में नगर कोतवाल वीपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ रिटायर्ड बैंक अफसर कृष्ण भगवान मिश्र के यहां छापा मारा था। छापे के दौरान दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं। युवतियां कुड़वार और लंभुआ क्षेत्र की रहने वाली थीं। सीओ सिटी ने बताया कि युवतियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रिटायर्ड बैंक अफसर ही सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड है।

पुलिस ने पूर्व बैंक अफसर व दोनों युवतियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सिटी ने बताया कि रविवार को पकड़ी गई दोनों युवतियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया। सेक्स रैकेट में शामिल आरोपी पूर्व बैंक अफसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें