फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कत्ल

Sat, 19 Sep 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। चंद कदम की दूरी पर ही खून से सनी एक लोहे की रॉड भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या में प्रयुक्त रॉड जब्त कर ली है। घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या के पीछे पति को आरोपी मान रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाली नगर क्षेत्र के दादूपुर गांव के पास पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण चल रहा है। वहां मजदूर जनक निवासी छत्तीसगढ़ और पत्नी प्रकाशा (30) काम करते थे।

शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रेनिंग सेंटर में काम करने पहुंचे अन्य मजदूरों को प्रकाशा का खून से सना शव फर्श पर पड़ा मिला। पास ही एक लोहे की रॉड भी खून से सनी मिली। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल से लोहे का रॉड जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी ने बताया कि घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है। प्रथम दृष्टया पति ने ही पत्नी का कत्ल किया है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई नरेश निवासी कानपुर से फोन पर बात हुई है। भाई के आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर जनक और कानपुर की रहने वाली प्रकाशा की दूसरी शादी थी। सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका प्रकाशा के पहले पति से तीन बच्चे हैं, जो कानपुर में रहते हैं। जनक की पहली पत्नी छत्तीसगढ़ में बच्चों के साथ रहती है।

निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पति जनक के साथ रहकर मजदूरी करने वाली प्रकाशा की हत्या शुक्रवार रात में की गई। पुलिस की जांच को आधार मानें तो चूल्हे के पास ही थाली में आटा गुथा मिला, दो रोटी सेकी हुई पाई गई। महिला की चप्पल भी फर्श पर पड़ी थी। पुलिस की मानें तो खाना बनाते समय ही दंपती में विवाद हुआ होगा, जिसके बाद ही पति ने प्रकाशा की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें