फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टकराये तो सड़क पर ही चली लाठी

Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लड़ाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज के पास सड़क पर शनिवार सुबह बाइक और कार की टक्कर ने तूल पकड़ लिया। बाइक सवार अधिवक्ता और कार सवार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अधिवक्ता राजेश सिंह शनिवार की सुबह बाइक से सुल्तानपुर गए थे। वे रोडवेज के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तभी एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। इससे नाराज कार सवार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पाकड़पुर राजकरन ने अधिवक्ता की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


अधिवक्ता के पक्ष में भी दो लोग आ गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में अधिवक्ता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें