फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उल्टी-दस्त के डर से बच्चों ने छोड़ा स्कूल - फोटो : bureau
विज्ञापन
एएनएम की लापरवाही से शनिवार सुबह प्रसव के दौरान गर्भस्थ शिशु समेत महिला की मौत हो गई। मौत से नाराज परिवारीजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे सीएमओ ने एएनएम को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है। विधायक के समझाने पर मृतक के परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन


शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे नेवाजी गांव निवासी जगदेव की पत्नी रीता देवी गर्भवती थी। शनिवार की भोर प्रसव पीड़ा उठने पर परिवारीजनों ने 102 एंबुलेंस से रीता को सीएचसी पहुंचाया, जहां एएनएम ने उसे भर्ती कर लिया। सुबह करीब नौ बजे प्रसव के दौरान ही रीता की गर्भस्थ शिशु समेत मौत हो गई।

रीता की मौत से नाराज परिवारीजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे और मौत की सूचना पाते ही सीएमओ डॉ. आनंद ओझा पहुंच गए और घटना की जांच की। सीएमओ की जांच में प्रथम दृष्टया एएनएम शमा बानों दोषी पाई गईं। सीएमओ ने शमा बानों को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस चालक की भी लापरवाही है।
विज्ञापन


उसे प्रसूता को लेकर पहले चिकित्सक के पास पहुंचना चाहिए था, लेकिन वह चिकित्सक के बजाय एएनएम के पास मरीज लेकर पहुंच गया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को चालक को हटाने के लिए पत्र लिखा है। उधर, सीएचसी पर हंगामे के बाद जगदीशपुर विधायक राधेश्याम भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें