फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में दो युवक घायल

Sat, 19 Dec 2015 10:39 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी रजत सिंह (25) की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में शनिवार देर शाम रजत सिंह और सुरजीत कुमार सिंह (32) पर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोली रजत सिंह के पैर और पेट में लगी। सुरजीत सिंह का चेहरा जख्मी हुआ है। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर फरार हो गए।

दोनों युवकों को परिवारीजन लेकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने रजत सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ जगदीशपुर शिवमुनि यादव ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें