फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षक के सामने भिड़े कांग्रेसी

Sat, 19 Dec 2015 10:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में सशक्त दावेदार की तलाश में शनिवार को धानेपुर में हुई बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक जगदीश चंद्रा के सामने ही टिकट के दो दावेदार व उनके समर्थक आपस में भिंडं गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलीं। इसमें टिकट के एक दावेदार समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से इस समय जिले के विधान सभावार संभावित उम्मीदवारों की तलाश को लेकर बैठकें की जा रही हैं।

इसी के तहत शनिवार को मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में अपनी खोयी हुई जमीन की तलाश बनाने में जुटी पार्टी एक उम्मीदवार की तलाश करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।

विधान सभा चुनाव में पार्टी को जीत दिला सके, एक ऐसे उम्मीदवार के लिए पार्टी ने  शनिवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक के रूप में जगदीश चंद्रा को लगाया।
विज्ञापन


इसी को लेकर शनिवार को जगदीश चंद्रा पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ वे मेहनौन विधानसभा के दौरे पर गए थे।

धानेपुर में बैठक में पर्यवेक्षक के सामने विधानसभा चुनाव में मेहनौन विधानसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी क्षेत्र के गूंगीदेई गांव निवासी व पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्यदेव सिंह ने पेश की।

वहीं टिकट के दूसरे दावेदार के तौर पर यूथ कांग्रेस के लखनऊ शहर अध्यक्ष व धानेपुर क्षेत्र के डिबरी गांव निवासी दिनेश सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ दावेदारी रखी।

इसी को लेकर दोनों दावेदारों के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इसके बाद चले ईंट-पत्थर में दिनेश सिंह व महेश सिंह का सिर फट गया।

इस मामले में दिनेश के भाई महेश का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान ही सत्यदेव के समर्थकों ने उन पर व समर्थकों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें उनका व दिनेश का सिर फट गया तथा चार अन्य कार्यकर्ता चोटिल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, सत्यदेव ने दिनेश व उनके समर्थकों पर कार्यक्रम में बवाल करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष ने थाने पर तहरीर नही दी है।

इस बाबत पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे का कहना है कि घटना की रिपोर्ट पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें