फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत जरवा जुनैली में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला पिछले काफी दिनों से परेशान चल रही थी। शनिवार सुबह महिला ने पेड़ की एक टहनी से रस्सी बांधकर मौत को गले लगा लिया। उधर, पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार जरवा जुनैली पंचायत के डाहर गांव की मीरा देवी (32) कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार महिला का मानसिक संतुलन सही न होने के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। शनिवार सुबह 9 बजे मीरा देवी ने गांव से थोड़ी दूर जाकर एक पेड़ की टहनी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मीरा देवी की शादी संतराम से हुई थी। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण वह बेहद परेशान रहती थी। उधर, शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी दुलोराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मामले में अगली कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

बाक्स--
बढ़ते आत्महत्या के मामलों से सिरमौर चिंतित
जनपद सिरमौर में लगातार बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में पच्छाद इलाके में पिछले 10 दिन के भीतर 3 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। अब शिलाई में आत्महत्या का मामला सामने आ गया है। कई लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आत्महत्या के मामले बढ़ने का क्या कारण है। हालांकि, पुलिस ऐसे मामलों को दर्ज जरूर करती है लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती। पच्छाद, पांवटा व शिलाई क्षेत्र में सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
--पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने दी जान
--शिलाई की ग्राम पंचायत जरवा जुनैली में वारदात, मामला दर्ज
--मानसिक परेशानी बनी महिला की मौत की वजह, पुलिस छानबीन जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें