फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में किशोर समेत दो घायल

Thu, 03 Dec 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगीवीर गांव में बुधवार रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान की गई फायरिंग में किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुड़वार क्षेत्र के सोहगौली निवासी लवकुश पाठक के बेटे की शादी त्रिसुंडी निवासी जयप्रकाश तिवारी की बेटी से तय थी। बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के जोगीवीर स्थित एक मैरिज हॉल में दोनों परिवार विवाद के लिए पहुंचे थे।  द्वारपूजा के दौरान रिवॉल्वर से की गई फायरिंग की चपेट में आने से नितिन (13) पुत्र बबलू पाल और सुधीर (21) पुत्र जितेंद्र पाठक निवासी सोहगौली थाना कुड़वार घायल हो गए।

परिवारीजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ कोतवाली देहात सुरेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है। दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है। अब तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें