फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Thu, 03 Dec 2015 10:13 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर थाना क्षेत्र में बेखौफ हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव क्षत-विक्षत हालत मेें छिलगवां गांव के पास पड़ा मिला है। जहां युवक का शव मिला है वहां से चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसकी बाइक व उससे भी दूर उसका हेलमेट पड़ा मिला है। युवक के शरीर मेें चोट के निशान भी हैं। परिवारीजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है और फिर उसे हादसे का रूप दिया गया है। मृतक के बहनोई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


थाना घुंघटेर क्षेत्र के गोड़ैला मजरे भदरास गांव के रहने वाले वीर बहादुर यादव (28) पुत्र नौमीलाल यादव बुधवार  सुबह अपनी बाइक लेकर घर से कहीं बाहर के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।  बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में ही बाबागंज-टिकैतगंज मार्ग पर छिलगंवा गांव के पास सड़क किनारे बीरबहादुर का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। यहां के ग्रामीणों ने युवक का शव देखाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस इसे हादसा बता रही है वहीं मृतक के परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

शव से चार किलोमीटर दूर पड़ी मिली बाइक
मृतक वीर बहादुर का जहां पर शव बरामद हुआ वहां से करीब चार किलोमीटर दूरी पर उसकी बाइक बरामद हुई है। यही नहीं बाइक से भी करीब दो किलोमीटर दूर उसका हेलमेट मिला है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए परिवारीजन और ग्रामीण युवक की हत्या किए जाने की बात कह रहे है। परिवारीजनों के अनुसरा युवक कभी हेलमेट लेकर नहीं चलता था। बुधवार की सुबह भी वीर बहादुर बिना हेलमेट के ही बाइक लेकर निकला था उसके बावजूद बताया जा रहा है कि सड़क किनारे मिला हेलमेट वीर बहादुर है।
विज्ञापन


करोड़ों की जमीन का मालिक था वीर बहादुर
अपने परिवार का इकलौता वारिस वीर बहादुर के पास करीब 24 बीघे बेशकीमती जमीन है। खेती किसानी करने वाले युवक के एक पुत्र सनी व पुत्री शालू है। पत्नी पूनम यादव का इस घटना के बाद से रो रो कर बहुत खराब हाल है। ग्रामीण व परिवारीजनों ने बताया कि वीर बहादुर के घर में करीब छह माह पूर्व चोरी हो गई थी जिसके बाद उसने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद किया था। यह लोग जेल में रहकर अभी कुछ दिन पूर्व ही छूटकर आए हैं। अब परिवारीजनों द्वारा इन लोगों पर वीर बहादुर की हत्या करने का शक तो जाहिर किया जा रहा है लेकिन किसी के खिलाफ नामजद शिकायत नहीं की गई है।

रातभर पड़ा रहा शव
ग्रामीणों की माने तो बुधवार रात करीब 11 बजे के आस पास ही इस युवक का शव फेंका गया था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते गांव वाले देख नहीं सके। ग्रामीणों ने बताया कि रात में एक कार यहां पर रूकी थी शायद उसी कार सवार लोगों ने युवक का शव फेंका और भाग निकले। जहां पर युवक का शव पड़ा था वहां से पुलिस कर्मी भी निकलते रहते है लेेकिन उसके बावजूद इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया और शव रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा।

शरीर पर मिले चोट के कई निशान
मृतक वीर बहादुर यादव के सिर व शरीर में चोट के कई निशान मिले है। परिवारीजनों की माने तो मृतक के सिर में कान के पास एक गहरा गढ्ढा बना था। वहीं हाथ में भी खरोंच व चोट के कई निशान है। इसके साथ ही पेट व चेहरे पर भी चोट के निशान है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद उसे सड़क पर घसीटकर उसकी मौत को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है।

छिलगंवा गांव के पास जिस युवक का शव सड़क किनारे मिला है। मौके पर जाकर जांच पड़ताल व स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है। मृतक के परिवारीजनों द्वारा हत्या की तहरीर दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने व मामले के जांच के बाद पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अवधेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष घुंघटरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें