जयसिंहपुर क्षेत्र के मैधन गांव में बुधवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी राम शरण प्रजापति की बेटी अंजनी की शादी मोतिगरपुर क्षेत्र के बधुवा पहाड़पुर निवासी दरगाही प्रजापति के बेटे से तय थी। बुधवार रात मैधन गांव में बारात आई। बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में अंकुर सिंह (18) और अभिषेक (20) घायल हो गए। अंकुर सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।