फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला समेत दो मरे

Fri, 30 Oct 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को ट्रेन से कटकर वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस व जीआरपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मरने वाले प्रौढ़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर दूर स्थित गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की सुबह एक प्रौढ़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।

दूसरी घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के महुअरिया के पास की है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्धा का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना पर जीआरपी व मृतका के परिवारीजन भी पहुंच गए। मृतका की शिनाख्त प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बरिस्ता निवासी जैनुल निशां (60) केे रूप में हुई। मृतका के परिवारीजनों की मानें तो जैनुल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन


वे उसका इलाज कराने सुल्तानपुर लेकर आए थे। गुरुवार की शाम को जैनुल परिवारीजनों का साथ छोड़कर अचानक गायब हो गई। सुबह उसका शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। जीआरपी थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें