जिले में रविवार को तेज चली पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। जिले के तीन गांव आग से खाक हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान सैतापुरसराय गांव में हुआ। आग से 26 घर जल गए और एक महिला झुलस गई है। हैहनाकलां गांव में सात घर और माधवपुर छतौना में पांच घर जल गए।
कुल 40 घर आग से जलकर राख हो गए। घटना में कई मवेशियों की मौत हो गई। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब 80 लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
पहली घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुरसराय गांव की है।
रविवार की दोपहर अचानक यादव बस्ती में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के हैहनाकलां के ठाकुर मिश्र का पुरवा की है। रविवार की दोपहर आग लगने से विजय शंकर, प्रेम शंकर, करुणा शंकर, तेज बहादुर, शिव नरेश पांडेय, राजाराम यादव समेत सात लोगों के मकान जल गए। ग्रामीणों व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।