फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन  की मौत, 20 घायल

Tue, 07 Jun 2016 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
घायलों को भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी और सुल्तानपुर जिले में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दुर्घटनाओं में कैंट डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन



पहली दुर्घटना अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज की है। मंगलवार की सुबह रानीगंज कस्बे की कंचन कुमारी (30) पत्नी दिलीप कौशल अपनी आठ वर्षीय बेटी नैनसी के साथ घर के बाहर बैठकर गृह कार्य निपटा रही थी तभी एक ट्रक का टायर फट गया और उसकी रिम से एक लोहे का छल्ला निकलकर कंचन के गले पर लग गया। इससे कंचन की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

दूसरी दुर्घटना भी इसी थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव के पास हुई। सोमवार की रात एक पेड़ टूटकर जमीन पर गिरा था। इस दौरान बाइक सवार जहांगीर आलम (22) पुत्र मुस्तकीम और मोहम्मद आरिफ (18) पुत्र कादिर निवासी सादिक का पुरवा थाना जगदीशपुर पेड़ में फंसकर गिर पड़े। दुर्घटना में जहांगीर आलम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरिफ को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार रियाज (30) पुत्र मुश्ताक, बहन सन्नो (32) व भांजी शना (12) निवासी पूरे पठान थाना कमरौली गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीसरी दुर्घटना कमरौली थाना क्षेत्र के बुद्धू का पुरवा के मंगलवार की सुबह हुई। बाइक सवार श्रवण कुमार (18) पुत्र रामदीन निवासी रामपुर थाना शिवगढ जिला रायबरेली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल श्रवण को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौथी दुर्घटना सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के परसरामपुर गांव के पास हुई। मंगलवार की सुबह सवारियों से भरी कैंट डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक व परिचालक समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें