फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई राम-लक्ष्मण की मूर्तियां बरामद

Wed, 24 Feb 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सेमरौता स्थित प्राचीन मंदिर से 28 दिन पहले चोरी गई अष्टधातु की तीन मूर्तियों में से दो को बरामद कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। बरामद की गई राम व लक्ष्मण की मूर्ति की कीमत बाजार में दो करोड़ रुपये से ऊपर बताई जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस सीता की मूर्ति व साजिशकर्ता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



शिवरतनगंज थाने के सेमरौता बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर से चोर बीते 26 जनवरी को राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में फैले तनाव को देखते हुए एसपी हीरालाल ने एसओ दिनेश यादव व सीओ तिलोई मधुबन कुमार सिंह को चोरी का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया था। पुलिस मामले के खुलासे की दिशा में काम कर रही थी कि बुधवार सुबह मुखबिर ने श्यामगंज चौराहे के पास तीन संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना एसओ को दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक बाइक पर सवार तीन लोग भागने लगे।

 पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा तो तीनों के पास से राम व लक्ष्मण की क्रमश: 7 किलोग्राम व 6 किलोग्राम वजन की अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हो गईं। पकड़े गए लोगों की पहचान प्रहलाद, श्यामू और हरिकेश निवासी बसंतपुर थाना शिवरतनगंज के रूप में हुई। पकड़े गए मूर्ति चोरों ने बताया कि चोरी की गई जानकी की मूर्ति गांव निवासी सुनील दुबे के पास है जो दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन


उसी के कहने पर उन लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने एएसपी टीएन त्रिपाठी व सीओ मधुबन कुमार की मौजूदगी में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को पांच हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। देर शाम एसपी हीरालाल ने बताया कि तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सीता की मूर्ति पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें