फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

Wed, 24 Feb 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ बकरी चराने गए भाई-बहन तालाब में डूब गए। मां की चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के लालशाह का पुरवा गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के लालशाह का पुरवा मजरे रामबख्शगढ़ निवासी दशरथ वर्मा की पत्नी सुमित्रा बुधवार की शाम गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। सुमित्रा के साथ उसका बेटा अमरजीत (5) व  बेटी प्रियांशी (3) भी बकरी चरा रहे थे। इस बीच दोनों बच्चे तालाब के पास बकरी को हांकने गए तो तालाब में डूब गए। बच्चों को तालाब में डूबता देखकर सुमित्रा ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब से अमरजीत और प्रियांशी को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

बच्चों की मौत से टूट गया पिता
जामों। दशरथ वर्मा के परिवार में पत्नी सुमित्रा, बड़ा बेटा रामजीत (11), बेटी नियांशी (8) व अमरजीत व प्रियांशी थे। दो बच्चों की मौत से पिता टूट गया है। परिवारीजनों ने दोनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें