फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी की गला दबाकर हत्या

Wed, 01 Sep 2021 03:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर 

सार

  • शव बक्से में छिपाकर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली नगर के रामनगर इमिलिया खुर्द गांव में एक युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बक्से में छिपाकर फरार हो गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी सत्यनारायण कोरी (38) पुत्र स्व. रामजियावन रिश्ते में अपनी भतीजी शालू (14) पुत्री महादेव कोरी पर बुरी नजर रखता था। वह पूर्व में किशोरी से कई बार छेड़छाड़ कर चुका था।  मंगलवार को दोपहर बाद उसने शालू को घर में अकेली पाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर उसने साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को बक्से में छिपाकर फरार हो गया। 

शाम तक किशोरी के नहीं मिलने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उसका शव घर के अंदर एक बक्से में पाया गया। गांव में सत्यनारायण  के नहीं मिलने परिवारीजनों का शक उस पर गहरा गया। रात करीब नौ बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्यनारायण की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सत्यनारायण अविवाहित था। 
विज्ञापन


वह पटीदार की नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने किशोरी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  उसने हत्या की बात कुबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें