फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से दिनदहाड़े 60 हजार रुपये लूटा

Tue, 14 Jul 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे शिक्षक से असलहा सटाकर बाइक सवार दो युवकों ने 60 हजार रुपये लूट लिए। शिक्षक के विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के नया नगर (विनोबापुरी) निवासी राम उजागिर पुत्र अर्जुन प्रसाद शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। मंगलवार को वे शहर के भारतीय स्टेट बैंक से 60 हजार रुपये निकाल कर अपराह्न साढ़े तीन बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में सिरवारा रोड के पास वे पहुंचे थे कि तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। शिक्षक के रुकते ही एक युवक ने उन पर तमंचा तान दिया और साइकिल के हैंडल में टंगा बैग निकाल लिया। शिक्षक ने दोनों युवकों का विरोध किया तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित शिक्षक ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद नगर कोतवाल वीपी सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व सिरवारा रोड पर हुई थी चेन स्नेचिंग
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व ही सिरवारा रोड पर ही एक दुकान में घुसकर दो युवक व्यवसायी देव नारायण अग्रहरि की मां निर्मला देवी की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक इस मामले में शामिल किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी कि मंगलवार को एक बार फिर बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षक से 60 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें