फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गेट के सामने छात्रों  को टेंपो ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 02 Nov 2017 09:57 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केएनआईपीएसएस कॉलेज गेट के सामने तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में कॉलेज के छात्रों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्र की मौत से नाराज कॉलेज के छात्रों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर छात्र शांत हुए। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन से आवागमन बाधित रही।      
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबारिक निवासी जीशान हुसैन का बेटा फजल अब्बास (20) और धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार (251) पुत्र राजकुमार पांडेय गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के फरीदीपुर में स्थित केएनआईपीएसएस में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे फजल अब्बास अपने दोस्त देवेंद्र कुमार की बाइक पर बैठकर कॉलेज जाने के लिए निकला था। दोनों छात्र कॉलेज के मुख्य गेट के सामने पहुंचे ही थे कि कटका से सुल्तानपुर की तरफ आ रहे टेंपो संख्या यूपी 44 टी 2462 ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में फजल अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुछ छात्रों ने देवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्र की मौत से नाराज कॉलेज के अन्य छात्रों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसओ के समझाने-बुझाने पर छात्र शांत हो गए। करीब घंट।े भर चले प्रदर्शन से हाईवे पर आमागमन बाधित रहा। इस बाबत एसओ ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर टेंपो को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें