गांव टेही निवासी एक व्यक्ति ने नकली दस्तावेज तैयार कर अन्य व्यक्ति और एक महिला के खाते से 34 लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिलासपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्रजीत गर्ग व राजरानी गर्ग का उनके बैंक में खाता है। कुछ दिन पहले टेही निवासी धर्मपाल ने नकली दस्तावेज तैयार कर इंद्रजीत गर्ग व राजरानी गर्ग के खाते से 34 लाख 49 हजार 723 रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान दस्तावेज नकली मिले। उन्होंने इस बारे में आरोपी से बात की, लेकिन उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
उन्होंने आरोपी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी धर्मपाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।