फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के विवाद में ननद ने  भाभी समेत दो को मारी गोली

Mon, 19 Jun 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन के विवाद में सोमवार की दोपहर ननद ने घर पर बुलाकर भाभी समेत दो लोगों को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना के बाबत लोगों से पूछताछ की। फिलहाल अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।       
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के सीताकुंड मोहल्ला निवासी राम प्रसाद श्रीवास्तव की बहन गुड़िया उर्फ सरिता की शादी शहर के लक्ष्मणपुर निवासी सौरभ श्रीवास्तव के साथ हुई है। राम प्रसाद श्रीवास्तव ने अपनी बहन को लखनऊ में मकान खरीदने के लिए एक मोटी रकम नोटबंदी के दौरान दी थी। रुपये के तगादे को लेकर राम प्रसाद का अपनी बहन से मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की दोपहर राम प्रसाद की बहन गुड़िया उर्फ सरिता ने राम प्रसाद की पत्नी स्वाती श्रीवास्तव (33) को घर पर हिसाब-किताब करने के लिए बुलाया था।

स्वातीश्रीवास्तव सीताकुंड निवासी आशीष श्रीवास्तव (30) पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव के साथ कार से लक्ष्मणपुर सरिता के घर पहुंची थी। कमरे में स्वाती और सरिता के बीच कुछ कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान ही सरिता अंदर कमरे में पहुंची और पिस्टल लेकर स्वाती के पास पहुंच गई। सरिता ने सबसे पहले आशीष श्रीवास्तव पर फायर कर दिया। आशीष को गोली लगते ही स्वाती उसे बचाने दौड़ी तो सरिता ने उस पर भी फायर झोंक दिया। गोली लगते ही आशीष कमरे का दरवाजा खोलकर स्वाती के साथ बाहर खड़ी कार पर बैठ गया।
विज्ञापन


आशीष हिम्मत दिखाते हुए खुद वाहन चलाकर जिला अस्पताल पहुंचा और घटना की सूचना अन्य लोगों को दी। जिला अस्पताल में आशीष और स्वाती की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक आशीष के पेट में गोली लगी है, जबकि स्वाती के बाएं हाथ के कंधे में। घटना की सूचना पाते ही लक्ष्मणपुर चौकी इंचार्ज प्रवीन सिंह पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक घायलों को लखनऊ भेजा जा चुका था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें