फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक के साढ़े सात लाख रुपये लेकर फरार होने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक के साढ़े सात लाख रुपये लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना।
प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले व्यापारी के साढ़े सात लाख रुपये लेकर फरार होने वाले ड्राइवर को पीएयू की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अयाली चौक से रविवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने प्रोफेसर कालोनी निवासी कृष्ण लाल बंसल की शिकायत पर लहरागागा के गांव खंडोला निवासी जगसीर सिंह उर्फ जग्गी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें