स्थानीय थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित मंदिर से बुधवार की रात हनुमान प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी हो गया। घटना की जानकारी पुजारी को गुरुवार को सुबह हुई। घटना को लेकर लोगों में रोष है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बलीपुर खुर्दवा निवासी हरिशंकर पांडेय चौक बाजार स्थित मंदिर में पुजारी हैं।
रोजाना की तरह वे पूजा-पाठ कर बुधवार रात घर चले गए। रात में चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा करीब 200 ग्राम का चांदी मुकुट चुरा लिया। गुरुवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुकुट नदारद मिला। पुजारी ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंदिर से मुकुट चोरी होने से लोगों में रोष है। इस संबध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।