शराब पीकर मारपीट
करने वाले युवकों में पकड़कर पुलिस चौकी के अंदर बंद किए गए दो युवकों ने
जमकर उत्पात मचाया। दोनों युवकों ने सिपाहियों के साथ जमकर गाली गलौज की और
खिड़की के शीशे व अंदर रखीं कुर्सियां आदि तोड़ डाली। एक आरोपी स्वर्ण
सिंह ने खिड़की में सिर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर मौके पर
पहुंची सुनगढ़ी पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई है।
घटना
गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे की है। छतरी चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी के
पास स्थित एक होटल पर शराब पीने के बाद चार युवक आपस में भिड़ गए। देखते
ही देखते उनमें जमकर मारपीट होने लगी। इसी बीच चौकी पर तैनात दो सिपाही
मौके पर पहुंच गए और दो युवकों को बमुश्किल पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भाग
निकले। सिपाहियों ने दोनों युवकों ने चौकी के अंदर बंद कर दिया। इस पर
दोनों युवक हंगामा करने लगे और सिपाहियों को भी खूब गालियां बकी। चौकी के
अंदर रखीं मेज, कुर्सी और खिड़की के शीशे आदि तोड़फोड़ दिए। एक आरोपी
स्वर्ण सिंह ने सिर खिड़की के शीशे पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। हड़बड़ाए सिपाहियों ने घटना
की सूचना प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश
सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल दोनों युवकों को काबू में
किया और उन्हें थाने लाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों से
पूछताछ की जा रही है। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पूछताछ के
बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायल
युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।