फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर एजेंट की पिटाई में सात लोगों पर केस

Sun, 29 Nov 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पहले चरण के मतदान के दौरान संग्रामपुर के तारापुर बूथ पर फर्जी मतदान का विरोध करने पर दबंगों ने बूथ के भीतर घुसकर एजेंट की पिटाई कर दी थी। शनिवार देर रात पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ब्लॉक संग्रामपुर की ग्राम पंचायत तारापुर में शनिवार को मतदान के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार जयप्रकाश के भाई ओमप्रकाश बूथ अभिकर्ता के रूप में वहां मौजूद थे। शाम करीब चार बजे फर्जी मतदान करने आए व्यक्ति का ओमप्रकाश ने विरोध कर दिया। इससे नाराज दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने बूथ के भीतर घुसकर ओमप्रकाश की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बूथ पर अफरातफरी मच गई।

मौजूद पुलिस ने किसी तरह ओमप्रकाश को एक कमरे में बंद कर उपद्रव कर रहे लोगों को बूथ के बाहर किया। सूचना पर एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस के साथ बूथ पर पहुुंचे। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन


मारपीट में बूथ एजेंट को गंभीर चोटें आईं। शनिवार देर शाम ओमप्रकाश की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें