फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगनर में नहीं पहुंची दो माह से गैस की सप्लाई

Sun, 29 Nov 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजनगर में दो माह से नहीं पहुंची घरेलू गैस की सप्लाई। ग्रामीणों कौशल्या देवी, आशा कुमारी, मनोज कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार, प्यार सिंह और टेक चंद का कहना है कि राजनगर में पिछले दो माह से घरेलू गैस की सप्लाई नहीं आई है। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि लोगों के घरेलू सिलेंडर राजनगर बाजार में पिछले दो माह से दुकानों में पड़े हुए हैं परंतु अभी तक राजनगर में गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है।


इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में लोगों को घरेलू गैस की सप्लाई नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजनगर में जल्द से जल्द घरेेलू गैस की सप्लाई पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें