फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 16 Jun 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस ने नूरपुर अल्देमऊ में हुए तिहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। संगठन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया। मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन

संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी को दिया। ज्ञापन में कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर अल्देमऊ में बीते 12 जून को हुए तिहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रिपल मर्डर से इलाके के लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर प्रवक्ता तेज बहादुर पाठक, महासचिव विनय त्रिपाठी, रीतेश सिंह रजवाड़ा, सुब्रत सिंह सनी, मृदुल तिवारी, शीवेंद्र पांडेय, नागेंद्र वर्मा, अर्जुन कुमार, अभिषेक शुक्ल, रामसहाय यादव समेत कई युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें