फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन के रास्ते पर लौटा सैदपुर 

Sun, 22 Oct 2017 09:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखा छोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच तीन दिनों से चल रहे विवाद का रविवार को पटाक्षेप हो गया। डीएम व एसपी ने सैदपुर गांव में खुली बैठक कर वार्ता की। दोनों पक्षों से 50-50 लोगों से शांति समिति के गठन पत्र पर हस्ताक्षर कराया गया। इस दौरान कोई भी पक्ष विवाद या फिर मारपीट करेगा तो शांति समिति पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विशाल मौर्य और शफाक के बीच दीपावली पर्व पर पटाखा छोड़ने को लेकर मारपीट के बाद पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। शनिवार की रात एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट के बीच छिटपुट आगजनी की गई थी। रात में ही एसपी अमित वर्मा ने पांच थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था।

मारपीट में अतीक, सद्दाम और मोहम्मद हसन घायल हुए थे। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह, एसपी अमित वर्मा, एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, पांच थानों की पुलिस व सीओ के साथ सैदपुर पहुंच गए। गांव में शांति है फिर भी पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें