फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद(औरैया)। थानाक्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर उसके मायके में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बहलीपुर गांव निवासी जबर सिंह दोहरे की पुत्री अंशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह दो मई को जगजीवनपुर निवासी राजीव कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इनकार करने पर मारपीट करने लगे। परिजनों व रिश्तेदारों ने समझाया मगर वह लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अक्तूबर को ससुरालीजन उसे मारपीट कर मायके में गांव छोड़कर छोड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजीव कुमार, सास राजकुमारी, देवर संजीव कुमार, ननद सीमा देवी, शालिनी देवी, बबली देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें