फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गई किशोरी से गैंगरेप

Sat, 19 Sep 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी चरा रही एक किशोेरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम गांव के बाहर मवेशी चरा रही थी। तभी गांव का ही अरुण कुमार और राम सजीवन ने किशोरी को पकड़ लिया। दोनों युवकों ने उसे बंधक बनाकर खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए भाग गए।

देर शाम किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार सुबह पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अरुण कुमार और रामसजीवन के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। एसओ पीपरपुर जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें