अमेठी। कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के खेरौना गांव निवासी महिला की तहरीर पर अधिवक्ता समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अधिवक्ता लालजी वर्मा सहित तीन लोगों पर 25 जुलाई को उसके घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक घटना के बाद कोतवाली पुलिस की ओर से उसकी सुनवाई नहीं करने पर वह एसपी हीरालाल से मिली।
एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अघिवक्ता सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ मोहम्मद हमीद ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, केस दर्ज होने की जानकारी होने पर अधिवक्ता लालजी वर्मा ने तहसील के कई अधिवक्ताओं के साथ एसपी से मुलाकात कर मामले को झूठा बताया।