फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में महिला की मौत, 6 लोग घायल

Fri, 06 Nov 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर/ दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। जिले में गुरुवार रात आई आंधी-पानी ने कई स्थानों पर कहर बरपाया। सूखने के लिए फैलाए गए धान बटोरते समय आंधी के तेज झोंके से एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई जबकि कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव निवासी रामकिशुन यादव छत पर धान डाला था। गुरुवार की रात अचानक आंधी-पानी शुरू हो गया। राम किशुन यादव अपनी पत्नी श्यामा देवी (40) के साथ छत पर चढ़कर धान बटोर रहे थे। अचानक आंधी के तेज झोंके से श्यामा देवी छत से नीचे गिर पड़ी। श्यामा देवी की नीचे गिरते ही मौत हो गई। दूसरी घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव की है।

सरेसर गांव निवासी हरिलाल का कच्चा मकान है। गुरुवार की रात आंधी से घर के सामने लगा आम का पेड़ टूटकर मकान पर गिर पड़ा। जिससे मकान के अंदर सो रही रिंकी (20), पार्वती (35), लसकरी (48), क्रांति (14), रांति (6) और हरिलाल मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में पार्वती, लसकरी, क्रांति, रांति और रिंकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पांचों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें