फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से बंदी फरार

Thu, 17 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जेल में निरुद्घ शातिर अपराधी जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना गुरुवार को पीजीआई लखनऊ  से इलाज कराकर लौटते समय जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद फरार हो गया। बंदी के साथ रहे दो सिपाहियों की भी लोकेशन नहीं मिल रही है। पुलिस ने कांबिंग शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन



कोतवाली नगर के रामनगर कोट का रहने वाला जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना फौजी अजय प्रताप सिंह की हत्या का अभियुक्त है। उस पर 2014 में धम्मौर थाने में दलित सफाईकर्मी की हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध होने के दौरान उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। उसके पास अपराधियों का आना-जाना था। पुलिस ने कई बार छापा मारकर जिला अस्पताल से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। बीते दिनों इसी अपराधी ने जेल में अपनी बेटी का बर्थ डे मनाया था। उसकी इन हरकतों को देखते हुए बीते एक सितंबर को जिला प्रशासन ने जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना को जिला अस्पताल से जौनपुर जेल शिफ्ट कर दिया था।

 वहां बीएचयू में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को जौनपुर पुलिस जितेंद्र प्रताप सिंह को इलाज कराने के लिए पीजीआई लखनऊ ले गई थी। वहां से वापस लौटते समय डिहाइड्रेशन की शिकायत होने पर सिपाहियों ने बंदी को जिला अस्पताल सुल्तानपुर के इमरजेंसी में शाम 6:10 बजे भर्ती करा दिया था। करीब शाम 7:30 बजे चिकित्सकों ने बंदी को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इसी दौरान वह आईसीयू वार्ड से बिना चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को बताए सिपाहियों के साथ लापता हो गया। जिला अस्पताल में उसके भर्ती होने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो वह नदारद मिला। बंदी के गायब होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस को उसके साथ के सिपाहियों की लोकेशन भी नहीं मिली।  
विज्ञापन



बिना बताए लापता हुआ बंदी
सुल्तानपुर। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरएस सरोज ने बताया कि जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना को अस्पताल में कमजोरी व डिहाइड्रेशन की शिकायत पर भर्ती किया गया था। स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पूर्व बंदी बिना बताए ही सिपाहियों के साथ फरार हो गया।

भेजा गया था पीजीआई
सुल्तानपुर। जौनपुर के आरआई कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि बंदी जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना को बुधवार को इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ भेजा गया था। उसके साथ सिपाही विजय कुमार भारती व कमलेश कुमार गए थे।

सीएमएस के खिलाफ दर्ज होगा केस : एसपी
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने शातिर अपराधी के भर्ती होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। यह गंभीर मामला है। अगर अपराधी का पता नहीं चलता तो सीएमएस डॉ. आरएस सरोज के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें